बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से घायल है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रदेश के लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार बुलबुल जंगल में यह ब्लास्ट हुआ है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन द्वारा यह ब्लास्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान वहां से 6 ग्रामीण गुजर रहे थे। जिसमें दो उसकी ब्लास्ट की चपेट में आ गये। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। 

बताया जा रहा है कि चार ग्रामीणों की किश्मत अच्छी थी वे बाल-बाल बच गए। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए अस्पतालम में भर्ती कराया गया है। 

कुंदन की रपोर्ट

Suggested News