बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : निर्भया के दोषी विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, फांसी अब तय

बड़ी खबर : निर्भया के दोषी विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, फांसी अब तय

News4nation desk : निर्भया कांड के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा का फांसी पर चढ़ना अब तय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने विनय की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती दी गई थी। 

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और ए. एस. बोपन्ना के साथ न्यायमूर्ति आर. बानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ इस पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि विनय मनोवैज्ञानिक रूप से फिट है और उसकी मेडिकल स्थिति स्थिर है।

विनय की याचिका खारिज होने के बाद अब उसके पास फांसी की सजा टालने के लिए कोई विकल्प नहीं बचा है।

बता दें विनय शर्मा के वकील ने उसे फांसी बचान के लिए  नय पैंतरा चला था। वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका जरिये दावा किया था कि उसके मुवक्किल की जेल में यातना के कारण दिमागी हालत खराब हो गई है। याचिका में मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने का कोर्ट से अनुरोध किया गया था।

गौरतलब है कि नियमानुसार फांसी चढ़ाए जाने के वक्त दोषी को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ होना   जरुरी है।  

Suggested News