बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : दो पक्षों का विवाद सुलझाने गये सरपंच को मारा चाकू, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

बड़ी खबर :  दो पक्षों का विवाद सुलझाने गये सरपंच को मारा चाकू, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

Bhagalpur :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सरपंच को चाकू मार दिया गया है। घटना में गंभीर रुप से घायल सरपंच को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के मीरजाफरी गांव में बीती रात किसी बात को लेकर गांव के ही निवासी मोइन, शमशीर और सुगन अंसारी के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उस्मानपुर के सरपंच सनाउल्लाह अंसारी विवाद को सुलझाने पहुंचे। जहां उन्हें चाकू मार दिया गया। 

सरपंच को चाकू मारने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

इस बावत खरीक थाना के दरोगा श्यामानंद मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार पंचायती के दौरान सरपंच ने एक व्यक्ति पर थप्पड़ चला दिया, जिससे आक्रोशित होकर उन्हे चाकू मार दिया। चाकू उनके पेट में लगी है।  अभीतक उनका बयान नहीं हो पाया है। 

मामले की जांच और हमला करने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News