बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवंश सिंह नीतीश कुमार को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए राजद उपाध्यक्ष ने क्या कहा...

रघुवंश सिंह नीतीश कुमार को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए राजद उपाध्यक्ष ने क्या कहा...

News4nation desk : अपने बयानों को लेकर  हमेशा चर्चा में रहने वाले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह फिर एकबार चर्चा में है। 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि बहुत  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ होंगे। 

मुजफ्फरपुर से जंदाहा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने के दौरान रघुवंश सिंह कुछ देर के लिए भगवानपुर के अड्डा चौक पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में शांति के लिए गैर भाजपा दलों को एक साथ आना जरुरी है और बहुत जल्द नीतीश कुमार भी राजद के साथ होंगे।  

वही  तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के मिलने के सवाल पर रघुवंश सिंह ने कहा कि ये कौन सी अजूबा वाली बात है। नीतीश कुमार हम लोगों के साथ जीते थे। भाजपा की तरफ चले गए, फिर इधर आ सकते हैं। इसमें क्या हर्ज है। 

उन्होंने कहा कि हमारी भविष्यवाणी लोगों को बहुत देर बाद समझ आती है। हम समय तय नहीं कर सकते हैं, लेकिन मैं जो लक्षण देखता हूं, तो उसमें बिहार के विकास के लिए गैर भाजपा दलों को एक साथ आना होगा, तभी देश बचेगा।



Suggested News