बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैस की कीमतों में उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, आज से इतने रुपए कम हो गए एलपीजी सिलेंडरों की कीमत, जानें अपने शहर की गैस की दरें

गैस की कीमतों में उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, आज से इतने रुपए कम हो गए एलपीजी सिलेंडरों की कीमत, जानें अपने शहर की गैस की दरें

 PATNA : हर माह की एक तारीख को गैस सिलेंडरों की नई कीमत तय की जाती है। ऐसे में आज से गैस की कीमतों में बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी पर भी होगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। दिल्ली में अब ये सिलेंडर 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए और चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा।

रेट में कमी आने के बाद अब नई दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,976.50 रुपए से घटकर 1,885 हो गई है। कोलकाता में कीमत 2,095.50 रुपए से घटाकर 1,995.50 रुपए कर दी गई है।  इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत 1,936.50 रुपए के बजाय 1,844 रुपए और चेन्नई में 2,141 रुपए के बजाय 2,045 रुपए हो गई है। यह लगातार पांचवीं बार है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी आई है। 

घरेलू एलपीजी में बदलाव नहीं

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत नहीं बदली है। दिल्ली में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है।  14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

    लेह     1299

आईजोल      1205

श्रीनगर      1169

पटना      1142.5

कन्या कुमारी     1137

अंडमान       1129

रांची      1110.5

शिमला       1097.5

डिब्रूगढ़       1095

लखनऊ       1090.5

उदयपुर       1084.5

इंदौर        1081

कोलकाता      1079

देहरादून      1072

चेन्नई     1068.5

आगरा        1065.5

चंडीगढ़       1062.5

विशाखापट्टनम        1061

अहमदाबाद       1060

भोपाल       1058.5

जयपुर      1056.5

बेंगलुरू       1055.5

दिल्ली        1053

मुंबई      1052.5


Suggested News