बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ से राहत दिलाने के नाम पर की जा रही बड़ी घपलेबाजी, हर साल प्रभावित परिवारों में पनप रहा आक्रोश

बाढ़ से राहत दिलाने के नाम पर की जा रही बड़ी घपलेबाजी, हर साल प्रभावित परिवारों में पनप रहा आक्रोश

KATIHAR : कटिहार में महानंदा नदी से बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए सरकार द्वारा एंटीवर्जन कार्य करवाया जा रहा है, करोड़ों की राशि से शुरू किये गये इस कार्य को लेकर अभी से ही विभाग पर अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ साथ अब सत्ता पक्ष से जुड़े लोग भी इस आरोप की पुष्टि करते हुये कहते हैं कि कटिहार के सालमारी प्रखंड में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कार्य में घोर अनियमितता है। 

धबोल  गांव के पास विभाग द्वारा जो कार्य करवाया जा रहा है उसमें कई अनियमितता है, वही विभाग के अधिकारी फिलहाल सभी कार्य ठीक होने का दावा कर रहे हैं लेकिन कुछ सवालों पर वह फसते नजर आ रहे हैं।

 कुल मिलाकर महानंदा के रौद्र रूप के कारण कटिहार के एक बड़ी आबादी को बाढ़ की विभीषिका झेलना पड़ता है, इस बार सरकार के प्रयास से बाढ़ निरोधी कार्य तो शुरू हुआ है लेकिन इसकी गुणवत्ता फिलहाल सवालों के घेरे में है।

अधिकारियों की दी चेतावनी

वहीं कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर मिल रही शिकायत को लेकर  जदयू आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिन्हा ने बताया कि उनके पास भी एंटीवर्जन कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर शिकायत आई है। हमलोगों ने खुद 2017 में बाढ़ की आपदा को झेला है, इसलिए यह कितना कष्ट देनेवाला है, यह समझा जा सकता है। अगर अधिकारियों द्वारा कार्य में गड़बड़ी की जा रही है, तो उसे तत्काल सुधार करें, अन्यथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। क्योंकि खुद मुख्यमंत्री भी इस कार्य पर नजर रखे हुए हैं।


Suggested News