बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बिखर गया महागठबंधन! सबके राग अलग- अलग

बिहार में बिखर गया महागठबंधन! सबके राग अलग- अलग

PATNA : लोकसभा चुनाव में एनडीए से लड़ने के लिए बिहार में बना महागठबंधन का अस्तित्व खतरे में है। बता दें की लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए से लड़ने के लिए पांच दलों ने आपस में हाथ मिलाया था ।जिसमें राजद, कांग्रेस, रालोसपा हम और वीआईपी पार्टी शामिल था।  लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद जहां राजद अभी तक सदमे से उबर नहीं पाया है।  इसी तरह रालोसपा के मात्र दो विधायक जदयू में शामिल हो गए। इधर कांग्रेस के अंदर भी महागठबंधन में रहने को लेकर उहापोह की स्थिति है ।कांग्रेस के कई विधायकों सहित प्रमुख नेताओं ने महागठबंधन के अस्तित्व पर खुलेआम सवाल खड़ा कर दिया है।

 रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी अपने दल के कार्यक्रम में पूरी तरह व्यस्त हैं और उन्होंने  अपना एजेंडा तय कर लिया है।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक जीतन राम मांझी भी डोलड्रम की स्थिति में है वहीं वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी जो बड़े अरमानों के साथ महागठबंधन में शामिल होकर लोकसभा की 3 सीटों पर चुनाव लड़े थे लेकिन लोकसभा चुनाव में वजूद ही नहीं बचा ।

कुल मिलाकर स्थिति यह है की महागठबंधन में शामिल सभी दलों के दिल लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अलग अलग धड़कने लगा है इस स्थिति में महागठबंधन के भविष्य का क्या होगा आसानी से आकलन किया जा सकता है।

Suggested News