बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के मंत्री का बड़ा बयानः जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले नीरज बबलू- ‘…और देर हुई तो भारत में भी होगा तालिबान का राज’

BJP के मंत्री का बड़ा बयानः जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले नीरज बबलू- ‘…और देर हुई तो भारत में भी होगा तालिबान का राज’

PATNA: बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में शनिवार को बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू उपस्थित रहे। वहां उन्होंने जनता की समस्याएं और फरियाद को ध्यान से सुना और अधिकारियों को कॉल करके जल्द समाधान का भरोसा भी दिलाया। सहयोग कार्यक्रम के पश्चात मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी और कई सवालों के जवाब भी दिए। 

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम सोमवार से शनिवार तक चलाया जाता है। यहां दो से तीन मंत्री रोजाना बैठते हैं और जनता की समस्याओं को समाधान करते हैं। कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ जुटने को लेकर मंत्री ने कहा की जनता को समस्या है, तो भीड़ तो होगी ही। जैसे-जैसे समस्याएं कम हो जाएगी, भीड़ भी खत्म हो जाएगी।

विपक्ष के सवालों का दिया करारा जवाब

बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम औऱ जनता दरबार को लेकर सवाल उठाने पर मंत्री ने कहा कि जनता दरबार में पार्टी नहीं आती, बल्कि जनता आती है। विपक्ष की समस्या का समाधान कभी नहीं हो सकता है। उन्हें सत्ता में आने की चाह है, तो संभव ही नहीं है। मेरा मानना है कि तमाम जनप्रतिनिधियों को जनता दरबार लगाना चाहिए। सीएम भी जनता दरबार लगाते हैं, पार्टी भी लगाती है। विपक्ष को जनता की समस्या से मतलब नहीं है। उनको बस अपनी कहनी है औऱ अपनी करनी है।

बीजेपी मंत्री ने दे दिया विवादित बयान

मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बीजेपी के मंत्री नीरज बबलू ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में जनसंख्या बढ़ रही है, उसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बेहद जरूरी है। यदि जनसंख्या का यही हाल रहा, तो देश में तालिबानी ताकतें सर उठाएंगी और हमारे देश का हाल अफगानिस्तान जैसा हो जाएगा। इस वजह से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए, फिर जिस तरह की जनगणना करानी हो, कराई जाए।


जनसंख्या नियंत्रण कानून का किया समर्थन

जातीय जनगणना पर केसी त्यागी का कहाना है कि बीजेपी के बड़े नेता इसके समर्थन में है। सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद जातीय जनगणना के समर्थन में है। इसपर मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि जिनको पसंद है वह अपना काम कर रहे हैं। मेरा मानना है जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में बनना चाहिए। उसके बाद किसी भी तरह की जनगणना करानी चाहिए। 

Suggested News