बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर BJP-CONGRESS की लड़ाई में AAP ने मारी छलांग, चुनाव हार गए बीजेपी मेयर

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर BJP-CONGRESS की लड़ाई में AAP ने मारी छलांग, चुनाव हार गए बीजेपी मेयर

CHANDIGARH : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां चंडीगढ़ में चल रहे नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। यहां आम आदमी पार्टी बड़ी छलांग लगाते हुए आठ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा को अभी तक 5 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शिआद ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है। 

बीजेपी को लगा बड़ा झटका

चुनाव बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वर्तमान मेयर वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा भी अपनी सीट बचा पाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोट से हराया। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे। वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया। उनके बीच सिर्फ 11 वोट का अंतर था। 

चुनाव में कुल 203 उम्मीदवार हैं

चुनाव में 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस के 35, बीजेपी के 35, आप के 35, अकाली दल- बसपा गठबंधन के 32 और अन्य 66 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं।


Suggested News