बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज, RJD-BJP के प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज, RJD-BJP के प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

पटना. बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आएगा। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दिखने लगेगा। दोनों सीटों पर राजद और भाजपा के प्रत्याशियों में सीधे टक्कर हैं। 3 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी।

3 नवंबर को हुए मतदान में दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 52.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें मोकामा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। गोपालगंज विधानसभा में 6 बजे तक 51.48 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मोकामा में 53.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।


मोकामा में शांतिपूर्ण वोटिंग शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद मोकामा टाल के ईसानगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर बरसाए गये। इससे अफरी-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग घायल हो गये हैं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को खदेड़ा। वहीं तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

वहीं गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोपियों पर नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने भाजपा, एआईएमआईएम और बसपा कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज करायी है। इसमें सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव नामजद अभियुक्त बनाये गए हैं।

Suggested News