बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे नालंदा, अग्निपथ बवाल पर कही यह बड़ी बात

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे नालंदा, अग्निपथ बवाल पर कही यह बड़ी बात

NALANDA : शुक्रवार के दिन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष  विजय कुमार सिन्हा नालंदा पहुंचे।  जहां नव नालंदा महाविहार यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके पूर्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए विजय कुमार सिन्हा ने अग्निपथ योजना के सवालों के सम्बंध में कहा कि जानकारी पूरी होने पर लोग इस योजना की सराहना करेंगे। जानकारी जरूरी है और यहाँ के बच्चें पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे इस तरह के वातावरण जिन लोगों के द्वारा बनाया जा रहा है यह वातावरण उचित नहीं है। कुछ और सवालों के जबाब दिए बिना ही अध्यक्ष नव नालंदा महा विहार यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकल गए। 

इस मौके बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। थोड़ी देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अपने कार्यक्रम की ओर निकल गए।


Suggested News