बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी नेता ने की सदाकत आश्रम को राजेन्द्र प्रसाद स्मृति भवन बनाने की मांग, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाया झाड़ू

बीजेपी नेता ने की सदाकत आश्रम को राजेन्द्र प्रसाद स्मृति भवन बनाने की मांग, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाया झाड़ू

PATNA : बिहार बीजेपी के नेता शैलेश महाजन ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की स्मृति भवन बनाने की मांग की है। शैलेश महाजन ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अपने जीवन का अमूल्य समय सदाकत आश्रम में व्यतीत किया था। सदाकत आश्रम की कई यादें राजेन्द्र प्रसाद और महात्मा गांधी से जुड़ी हुई है। बीजेपी नेता ने कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में बिहार और केन्द्र सरकार से मिलकर ज्ञापन देंगे ताकि सदाकत आश्रम का देशरत्न स्मृति भवन के रुप में पहचान मिले। बिहार की जनता भी सदाकत आश्रम को डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मृति भवन के रुप में देखना चाहती है।

बीजेपी नेता शैलेश महाजन ने कहा कि सदाकत आश्रम देशरत्न की स्मृति भवन होना चाहिए था, लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने इसे कांग्रेस की  बपौती बना दिया है ।

शैलेश ने कहा कि सदाकत आश्रम एक तीर्थ स्थल है जिसे महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी ने अपने कर कमलों द्वारा श्री गणेश किए थे। देश आजाद होने के बाद बापू ने कहा था कि अब कांग्रेस का काम हो गया कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए।

Suggested News