बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बता दिया प्रधानमन्त्री

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बता दिया प्रधानमन्त्री

PURNEA : आज पूर्णिया में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। दरअसल संजय जयसवाल पूर्णिया में गृह मंत्री के होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आए थे। उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यक्रम होते रहता है। 


उन्होंने कहा की पहले आरा, उसके बाद पटना और अब पूर्णिया में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम ख़ास भी है। क्योंकि इस इलाके में चुनौतियां बहुत हैं। सत्ता परिवर्तन नीतीश कुमार के प्रधानमन्त्री बनने के बाद यह कार्यक्रम हो रहा है। 

उन्होंने कहा की अमित शाह के आगमन को लेकर इलाके के लोगों में खासा उत्साह है। इस इलाके की जो भी समस्याएं हैं। गृह मंत्री उसका पहली बार अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका भाजपा का इलाका रहा है। 

लेकिन दया वश हम उनको सीटें देते रहे। इस बार चुनाव में उन्हें भी पता चल जाएगा। इस बार सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। उन्होंने कहा की हम कम से कम 36 सीटें जीतेंगे। लेकिन जदयू का खाता भी खुलेगा की नहीं इस शंका है।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट  

Suggested News