बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर में 9 जनवरी से

बिहार भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर में 9 जनवरी से

डेस्क... बिहार भाजपा का प्रशिक्षण शिविर 9 जनवरी से राजगीर में आयोजित होगा। जनवरी में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के विधानमंडल सदस्यों को भी दल की नीतियों व एनडीए सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी विस्तार से चर्चा होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह महामंत्री सौदान सिंह, बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी आदि नेता शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई सरकार के गठन के बाद होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए दल के नेता-कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 9-10 जनवरी 2021 को होने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश पदाधिकारी, मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे, जबकि विधायक व विधान पार्षदों के लिए प्रशिक्षण शिविर अलग से आयोजित होगा। इनके लिए 17-19 जनवरी के बीच तिथि तय की जाएगी।

Suggested News