बिहार उपचुनाव अपडेट : गोपालगंज में बड़ा उलटफेर, 20 वें राउंड में RJD प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त, 1135 वोट से आगे

पटना. मोकामा उपचुनाव की काउंटिंग खत्म हो गयी है। राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने करीब 17 हजार वोटों से यह चुनाव जीत लिया है। वहीं अब गोपालगंज में भी बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां 20वें राउंड में राजद प्रत्याशी आगे बढ़ गये हैं। 20 वें राउंड राजद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्यशी से 1135 वोट से आगे है। 20 वें राउंड तक आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को मिला 58862 वोट मिले हैं, बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को 57727 को वोट मिले हैं।

वहीं मोकामा में राजद की नीलम देवी चुनाव जीत गयी है। नीलम देवी प्रत्येक राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी पर बढ़त बनाई रखी। दूसरे राउंड की गिनती में 3 हजार 944 वोटों से आगे चल रही थी, जो सेतवे राउंड में 9 हजार से ज्यादा बढ़त बना ली थी। आठवें राउंड में राजद प्रत्याशी ने 10 हजार 684 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद 21वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाई रखी। इसको लेकर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जीत की अग्रिम शुभकामनाए भी दे दी थी।

वहीं गोपालगंज में कांटे का टक्कर है। गोपालगंज में राजद के मोहन गुप्ता भाजपा से पीछे है, लेकिन कम वोटों का अंतर है। 18वें राउंड में आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद को 51989 मिले है, जबिक बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को मिले 53654 वोट मिले हैं। भाजपा 1705 वोटों से आगे है।

मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।