बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार उपचुनाव अपडेट : मोकामा से RJD की नीलम देवी ने जीता चुनाव, करीब 17 हजार वोटों से BJP प्रत्याशी को दी शिकस्त

बिहार उपचुनाव अपडेट : मोकामा से RJD की नीलम देवी ने जीता चुनाव, करीब 17 हजार वोटों से BJP प्रत्याशी को दी शिकस्त

पटना. मोकामा उपचुनाव की काउंटिंग खत्म हो गयी है। राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने करीब 17 हजार वोटों से यह चुनाव जीत लिया है। नीलम देवी प्रत्येक राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी पर बढ़त बनाई रखी। दूसरे राउंड की गिनती में 3 हजार 944 वोटों से आगे चल रही थी, जो सेतवे राउंड में 9 हजार से ज्यादा बढ़त बना ली थी। आठवें राउंड में राजद प्रत्याशी ने 10 हजार 684 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद 21वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाई रखी। इसको लेकर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जीत की अग्रिम शुभकामनाए भी दे दी थी।

वहीं गोपालगंज में कांटे का टक्कर है। गोपालगंज में राजद के मोहन गुप्ता भाजपा से पीछे है, लेकिन कम वोटों का अंतर है। 18वें राउंड में आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद को 51989 मिले है, जबिक बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को मिले 53654 वोट मिले हैं। भाजपा 1705 वोटों से आगे है।

मोकामा में राजद ने जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया। उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी से थी। सोनम देवी मोकामा के बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। वर्ष 2005 से मोकामा में विधायक अनंत सिंह को इस चुनाव में मात देने के लिए भाजपा ने ललन सिंह पर भरोसा किया है। 3 नवंबर को हुए चुनाव में 53 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।


बता दें कि बिहार की मोकामा सीट पर मौजूदा विधायक अनंत सिंह को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण पद से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उस सीट पर उपचुनाव हुआ है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में जहां कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, वही गोपालगंज में नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मोकामा में कुल मतदाताओं की संख्या 281251 है जबकि गोपालगंज में 331469 मतदाता हैं।

मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Suggested News