बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिल गया नया बंगला,जानिए अब कौन कहां रहेंगे

बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिल गया नया बंगला,जानिए अब कौन कहां रहेंगे

पटनाः बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों को सरकार ने बंगला अलॉट कर दिया है।भवन निर्माण विभाग ने बिहार के 8 में से 4 मंत्रियों के लिए बंगला अलॉट करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को 5-पोलो रोड़ का आवास दिया गया है।रामसेवक सिंह को 33ए हार्डिंग रोड़ का आवास दिया गया है।सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार को 8एम स्टैंड रोड का आवास मिला है।जबकि लक्ष्मेश्वर राय को 41 हार्डिंग रोड़ का आवास मिला है।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने अभी हाल हीं में 8 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी थी।सभी नए मंत्री जेडीयू कोटे से बनाए गए थे।

आज उनमें से 4 मंत्रियों को नया बंगला दिया गया है।हालांकि अशोक चौधरी पहले से हीं बंगला में रह रहे हैं।इसलिए उन्हें नया आवास अलॉट नहीं कराया गया है।

Suggested News