बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर के 26 IAS अफसर 2021 में होंगे सेवानिवृत, मुख्य सचिव स्तर के 3 अधिकारी भी शामिल,देखें पूरी लिस्ट...

बिहार कैडर के 26 IAS अफसर 2021 में होंगे सेवानिवृत, मुख्य सचिव स्तर के 3 अधिकारी भी शामिल,देखें पूरी लिस्ट...

PATNA: बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार का सेवा विस्तार 28 फरवरी 2021 को खत्म हो रहा. इसके पहले उनका दो बार एक्सटेंशन हो चुका है। दीपक कुमार के अलावे 2021 में कई आईएएस अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं. मुख्य सचिव स्तर के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त 2021 को रिटायर होंगे. वहीं राजस्व पर्षद के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण भी 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे.


देखें पूरी सूची...

वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव राधे श्याम साह 31 मार्च 2021 को रिटायर हो जाएंगे. उद्योग विभाग में विशेष सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. नगर विकास विभाग में विशेष सचिव अभय राज 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. अनुसूचित जाति जनजाति निदेशक मिथिलेश कुमार 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. गोपालगंज के डीएम रहे अरशद अजीज 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. गृह विभाग में विशेष सचिव ईश्वर चंद्र सिंहा 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. राजस्व परिषद के सचिव सुरेंद्र झा 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. पशुपालन विभाग में विशेष सचिव मधुरानी ठाकुर 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगी। उद्योग विभाग में विशेष सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह 31 दिसंबर 2021 को रिटायर होंगे। विशेष सचिव अरुण कुमार मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे. योजना एवं विकास विभाग में निदेशक राजेश्वर प्रसाद सिंह  31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे. निदेशक कला संस्कृति विभाग डॉ संजय सिन्हा 31 दिसंबर 2021 को रिटायर होंगे.

प्रोन्नति पाकर IAS बने अफसर होंगे रिटायर

इसके अलावे नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारी और बिहार तकनीकी सेवा आयोग की सचिव अरुण कुमार  31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत होंगे। पंचायती राज निदेशालय में निदेश क विजय रंजन 31 अक्टूबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.पटना के जिला भू अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.  मंत्रिमंडल सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज कुमार झा  31 मई 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.  संयुक्त सचिव लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थापित आनंद सिंह  28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.  गृह विभाग में संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा  31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे . पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश मोहन  31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे,

वहीं, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग में संयुक्त सचिव  दयानंद मिश्र 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होंगे, राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव राज कुमार सिन्हा 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि कृषि विभाग के संयुक्त सचिव व निदेशक प्रभु राम 31 जनवरी 2021 को रिटायर हो जायेंगे। इस तरह से 26 आईएएस अधिकारी 2021 में सेवानिवृत होंगे। हालांकि इन 26 में आधी संख्या वैसे अधिकारियों की है जो बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रोन्नत होकर आईएएस अफसर बने थे। 

Suggested News