बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर में अब हवाई अड्डा भी बनेगा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

राजगीर में अब हवाई अड्डा भी बनेगा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है.सीएम नीतीश ने कहा कि राजगीर में एक हवाईअड्डा बनेगा।

राजगीर में बनेगा हवाई अड्डा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 के दिसंबर में हम यहां आकर रुके थे. 7 दिनों तक रह कर हर जगह का मुआयना किया था. अब यहां पर विस्तारित वेणुवन का आज लोकार्पण किया हूं। इससे नई पीढ़ी के लोगों को पर्यावरण के साथ-साथ इतिहास की जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजगीर में एक छोटा हवाई अड्डा बनेगा, जिससे की हेलीकॉप्टर द्वारा पर्यटक यहां आ सकें.

ग्लास ब्रिज एवं स्काई वॉक का काम भी जल्द पूरा होगा

मुख्यमंत्रई ने आगे कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय है.यह ज्ञान की भूमि है. राजगीर स्थित देश का पहला ग्लास ब्रिज एवं स्काई वॉक का काम भी जल्द पूरा होगा. यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से यह काफी सुंदर जगह है यही कारण है कि जू सफारी के बाद यहां नेचर सफारी के निर्माण का निर्णय लिया गया .मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-डेढ़ माह के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा और जू सफारी का काम भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है .य

Suggested News