बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस को नये प्रदेश अध्यक्ष मिलने से नवादा कांग्रेस में जश्न का माहौल, जमकर बांटी गयी मिठाइयां

बिहार कांग्रेस को नये प्रदेश अध्यक्ष मिलने से नवादा कांग्रेस में जश्न का माहौल, जमकर बांटी गयी मिठाइयां

नवादा/गया. अखिलेश सिंह को बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नवादा और गया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज कांग्रेस जिला कार्यालय के समीप जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार कांग्रेस को एक मर्द अध्यक्ष मिला है। 

उन्होंने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बाद दूसरा श्रीकृष्ण सिंह कांग्रेस को अखिलेश सिंह के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी बिहार में मजबूत होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

वहीं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में अवस्थित कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल , इंटक, एन एस यू आई के नेता, कार्यकर्ता खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी।

इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो. खान अली समेत कई कांग्रेस नेताओं मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनकर्ता, हरदिल अजीज, सर्वहारा स्वभाव निश्चित रूप से बिहार कांग्रेस के पुराने गौरव को फिर से प्रतिस्थापित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Suggested News