बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर गिरेगी गाज...पार्टी नेतृत्व ने पूछा शो-कॉज

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  पर गिरेगी गाज...पार्टी नेतृत्व ने पूछा शो-कॉज

PATNA: बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज से पार्टी ने स्पष्टीकरण पूछा है। पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र की तरफ से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया है कि  सोशल मीडिया पर आपका दिया गया बयान प्रथम दृष्टया अनुशासन हीनता के दायरे में आता है। इसलिए आप 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें ।वरना आपके खिलाफ कांग्रेस संविधान के अनुरूप कारर्वाई की जाएगी।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने धीरज को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि पटना महानगर कंग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार राजन और लखीसराय जिला कांग्रेस कमेटि के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह के संयुक्त आवेदन जिसमें आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर आपने पार्टी विरोदी काम किया है जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।उसके बाद बिहार कांग्रेस अनुशासन समिति के अद्यक्ष ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है।

बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज ने 29 जून को अपने फेसबुक पेज पर नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे।इसके अलावे उन्होंने कांग्रेस को लेकर कई अन्य आरोप लगाए थे।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से हीं कांग्रेस के कई नेताओं ने सीधे तौर पर प्रदेश नेतृत्व को निशाने पर लिया हुआ है।न सिर्फ श्यामसुंदर सिंह धीरज बल्कि पूर्व मंत्री और विधायक अब्दूल जलील मस्तान ने भी बिहार नेतृत्व पर हमला बोला है।विधायक ने तो तो यहां तक कह दिया है कि अगर नेतृत्व नहीं बदला गया तो 2020 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

Suggested News