बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 14 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अपडेट जानिए......

बिहार के 14 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अपडेट जानिए......

Patna : बिहार में कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ते जा रहा है। कोरोना वायरस ने अब  तक14 जिलों को अपने चपेट में ले लिया है। पहले यह संख्या 11थी, लेकिन अब प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 14 पर पहुंच गई है।अब तक कुल 113 पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 2 मरीजों की मौत हो गई है।वहीं 42 लोग अब तक स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का सुबह 10 बजे तक का ताजा आंकडा

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार की सुबह 10 बजे तक का जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार अबतक14 जिले प्रभावित हो गए हैं।
सिवान में सबसे अधिक 29 केस मिले हैं जिसमें से 17 स्वस्थ हो गए हैं।नालंदा दूसरे स्थान पर है जहां कुल 28 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।सोमवार को हीं नालंदा में 17 पोॉजिटिव केस सामने आया है।एक साथ इतने केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।

 बेगूसराय में 9 पॉजिटिव केस मिले जिसमें एक रिकवर हुआ। मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर  पहुंच गई है, जिसमें एक की मृत्यु हो गई जबकि छह ठीक हुए हैं ।पटना में 7 मरीज मिले जिसमें 5 स्वस्थ हो गए हैं। गया में 5 मरीज मिले जिसमें चार ठीक हुए हैं, गोपालगंज में 3 मरीज मिले तीनों स्वस्थ हो गए हैं। 

वहीं नवादा में 3 मरीज पॉजिटिव मिला जिसमें एक स्वस्थ हुआ है. सारण में एक मरीज मिला और वह स्वस्थ हो गया है। लखीसराय में एक मरीज मिला वह भी स्वस्थ हो गया है, भागलपुर में एक मरीज मिला वह भी स्वस्थ हो गया है । इसके साथ ही वैशाली में एक मरीज मिला जिसकी मृत्यु हो गई है। वहीं बक्सर में 4 पॉजिटिव मरीज मिला है।

अगर हम लास्ट 5 दिनों की समीक्षा करें तो पाएंगे कि 20 अप्रैल को सबसे अधिक 17  केस मिले हैं।जबकि 19 अप्रैल को 10,18 तारीख को एक केस मिला था, 17 तारीख को दो केस मिला जिसमें से एक की मौत हो गई,वहीं 16 अप्रैल को 11 केस सामने आए हैं.

Suggested News