बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : सिवान सांसद की हत्या को कोशिश नाकाम, पिस्टल के साथ पकड़े गए तीन बदमाश

Bihar : सिवान सांसद की हत्या को कोशिश नाकाम, पिस्टल के साथ पकड़े गए तीन बदमाश

Siwan : राज्य में बढ़ते अपराध से आम के साथ खास लोग भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसका ताजा मामला सिवान से सामने आया है। जहां स्थानीय सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह की हत्या की कोशिश की गई। हालांकि समय रहते उनके सुरक्षाकर्मियों ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पिस्टल के साथ तीन बदमाशों को भी पकड़ा गया है, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए युवकों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला के अवधेश सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह,  मनोज सिंह का बेटा अभिषेक सिंह और डेराराय के बंगरा के कामेश्वर सिंह का बेटा भानु प्रताप सिंह शामिल हैं।

मामला जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव की है, जहां गुरुवार की रात 10 बजे पिस्टल के साथ सीवान के जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को मारने आए तीन युवकों को धर दबोचा। इनके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस संबंध में सांसद पति अजय सिंह ने बताया कि घर में नवरात्रि का कलश रखा गया है। रात्रि 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद बाहर निकले। 

उन्होंने बताया कि इसी दौरान वहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक युवक पहुंचे। वे शराब के नशे में थे। राहुल उनके पास चला आया। जबकि दो अन्य युवक पिस्टल निकाल उनलोगों पर फायरिंग करना चाहा। यह देख सुरक्षा गार्डो ने युवको को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंच तीनों को हिरासत में लेने के बाद थाने लाई है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है


Suggested News