बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शादी के 7 साल बाद की दहेज की मांग, पूरा नहीं करने पर पत्नी को गला दबाकर मार डाला

BIHAR CRIME: शादी के 7 साल बाद की दहेज की मांग, पूरा नहीं करने पर पत्नी को गला दबाकर मार डाला

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ के बन्दीपुर में घरेलू विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को पकड़ कर थाना लाई। वहीं महिला के शव को पोस्टनार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बन्दीपुर गांव में रमेश कुमार साहू से अनीता देवी की शादी साल 2013 में हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ समय तक अनीता के साथ ससुराल में अच्छा व्यवहार किया गया। बाद में ससुराल वाले अनीता से दहेज की मांग करने लगे। वह उसे प्रताड़ित करने लगे कि वह अपने घर वालों से कार और 5 लाख रुपए लेकर आए। अनीता द्वारा मना करने पर हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसके ससुराल वाले उसे मारपीट करते थे। इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि उन लोग ने पहले भी बन्दीपुर जाकर पंचायत कराई थी, जिसके परिणाम अनुसार कुछ साल तक ससुराल वालों ने अच्छा व्यवहार किया, मगर दोबारा सब कुछ पहले जैसा ही हो गया।

25 मई को रात 8 बजे रामगढ़ थाने से मृतका के पिता को फोन कर सूचित किया गया कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। सिर पर पत्थर से कई बार वार किए गए थे। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने दामाद, सास, ससुर, ननद और बहनोई पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष कुमार ऋषि राज ने बताया कि मृतिका के परिजनों के तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Suggested News