बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फायनांस कंपनी के कर्मियों को पहले बाथरुम में किया बंद, फिर पौने सात लाख की लूट कर फरार हो गए लुटेरे

फायनांस कंपनी के कर्मियों को पहले बाथरुम में किया बंद, फिर पौने सात लाख की लूट कर फरार हो गए लुटेरे

MADHEPURA : शहर के पूर्व बायपास रोड स्थिति भारत माइक्रो फाइनांस कंपनी में लूटपाट की घटना सामने आई है, यहां शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लुटेरो ने कंपनी के कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर बदमाशों ने करीब पौने सात लाख रुपये लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। कंपनी के ब्रांच क्रेडिट मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि चार- पांच बदमाश अचानक उसके दफ्तर में घुस गए। कैश निकालने के लिए चाबी मांगने लगे। चाबी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाशों ने दोनों स्टॉफ को बाथरूम में बंद कर दिया। आफिस में रखी छोटी तिजोरी बदमाश अपने साथ लेकर चले गए। उसमें करीब पौने सात लाख रुपये कैश रखा था।

भागने के दौरान की हवाई फायरिंग

दहशत फैलाने के लिए अपराधियों द्वारा फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से शहर के लोग सकते में हैं। वहीं  लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है।  थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News