बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बिहार STF और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाते 4 लोग गिरफ्तार

BIHAR CRIME: बिहार STF और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाते 4 लोग गिरफ्तार

PATNA: बिहार एसटीएफ की टीम ने झारखंड राज्य की दुमका पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इस दौरान 4 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में अर्धिनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए।

मामला है दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके का, जहां संयुक्त अभियान में पटवाड़ी गांव में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की गयी। इस दौरान 4 लोगों को हथियार बनाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान क्रमशः अरुण कुमार, पुत्र- लखी प्रसाद, ग्राम-सुभाष चौक, बासुदेवपुर, थाना- कोतवाली, जिला-मुंगेर, दूसरा व्यक्ति मो. मैसर, पुत्र- मो. रियाज, गांव- जद्वाड़ा, थाना- बासुदेवपुर, जिला- मुंगेर, तीसरा व्यक्ति नीलेश कुमार, पुत्र- भरत महतो, गांव- गेरुवा पोरसाडा, पुलिस स्टेशन- हलसी, जिला लखीसराय औऱ चौथा व्यक्ति रंगीर कुमार, पुत्र- महादेव महतो, गांव- मोहदीनगर दियारा, पुलिस स्टेशन- हलसी, जिला- लखीसराय के रूप में की गई है।

इनकी गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने 24 7.65.mm फिनिश पिस्टल, हथियार बनाने की मशीन और कटर मशीन, मिलिंग मशीन+ ड्रिल मशीन, जनरेटर, 2 बाइक, स्कूटी, कई तरह के अन्य अर्धनिर्मित हथियार सहित 60 हजार रूपए और 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी उपकरण सहित बदमाशों को शिकारीपाड़ा थाने को सौंप दिया है। 

Suggested News