बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार, निर्मित और अर्धनिर्मित कई बंदूकें बरामद

BIHAR CRIME: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार, निर्मित और अर्धनिर्मित कई बंदूकें बरामद

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के लोहा शर्मा उर्फ धर्मेंद्र शर्मा और अनमोल कुमार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक नवनिर्मित देसी कट्टा, 5 अर्धनिर्मित बैरल, बॉडी दो पीस, दो जिंदा गोली, 8 खोखा तथा निर्माण सामग्री भारी संख्या में बरामद किया है। 

जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनिया डीएसपी द्वारा एक टीम बनाकर अवैध शराब ,हीरोइन, और अवैध हथियार कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिला था कि मोहनिया थाना क्षेत्र के आलाडीह अंवारी गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रहा है। पुलिस ने करवाई करते हुए अनमोल कुमार को गिरफ्तार किया। अनमोल कुमार के निशानदेही पर मुडहरीया गांव में छापेमारी करने पर लोहा शर्मा उर्फ धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा उसके घर से काफी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित अवैध हथियार, गोली, खोखा ,एवं हथियार बनाने का औजार एवं 9130 रुपए नगद बरामद हुआ है। 

लोहा शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा को पूर्व में भी हथियार बनाने के आरोप में जेल जाने की बात प्रकाश में आई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। अनमोल कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है। इस टीम में मोहनिया थाना अध्यक्ष और डीआईओ की टीम लगी हुई थी। इन लोगों से पूछताछ करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News