बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : नहीं थम रहा साइबर अपराधियों का कारनामा, खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए

Bihar : नहीं थम रहा साइबर अपराधियों का कारनामा, खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए

MASAURHI : आज कल मसौढ़ी में साइबर अपराधियों ने यंहा के लोगों के नाक में दम कर रखा है।आये दिन किसी ना किसी बैंक खाता धारक को अपना निशाना बनाते हैं और आराम से खाता धारक के खाते से अवैध रूप से पैसे की निकासी कर लेते हैं।कभी कभी खाता धारकों के मोबाइल नंबर पर अवैध निकासी का मैसेज आता है तो कभी कभी कोई मैसेज भी नहीं आता और पैसा गया हो जाता है।

ताजा घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सती स्थान के लखिबाग मुहल्ले में रहने प्रियरंजन कुमार के साथ घटी है जिनके खाते से साइबर अपराधियों ने 50 हजार की अवैध निकासी कर ली है।इस घटना पर प्रियरंजन बताते हैं कि इस अवैध निकासी का उनको कोई मैसेज भी नहीं आया है।मगर वो बैंक गए हुए थे और जब अपना खाता अपडेट करवाया तो देखा कि 11 अप्रैल को उनके खाते से रात्रि 9:30 बजे 50 हजार की अवैध निकासी हुई है।

पूरे घटनाक्रम को लिखित रूप में देते हुए प्रियरंजन ने मसौढ़ी थाना में न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर मसौढ़ी थाना अद्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपने स्तर से जाँच पड़ताल कर रही है।मगर इन तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक रहने की आवश्यकता है।

Suggested News