बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शाबाश पुलिस! तीन दिनों में लूटकांड का किया खुलासा, मुख्यारोपी गिरफ्तार

BIHAR CRIME: शाबाश पुलिस! तीन दिनों में लूटकांड का किया खुलासा, मुख्यारोपी गिरफ्तार

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने तीन दिन पहले हुए लूटकांड का खुलासा कर लिया है। तीन दिन पहले बंधन बैंक के कर्मचारी से लूटपाट हुई थी। इसी संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने लूट की रकम में से 15 हज़ार नकद, लूट में इस्तेमाल किए गए बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बारसोई थाना क्षेत्र के माईलवासा में तीन दिन पूर्व हुए लूट कांड पर खुलासा करते हुए डीएसपी ने जानकारी दी। 

डीएसपी प्रेम नाथ राम ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मुतखाब को गिरफ्तार कर लिया है। 15 हजार नगद के साथ लूट में इस्तेमाल किए गए अपाचे बाइक भी बरामद कर लिया है।

Suggested News