बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, परिजनों ने नाव से पहुंचाया अस्पताल, 3 राउंड फायरिंग कर आरोपी फरार

BIHAR CRIME: पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, परिजनों ने नाव से पहुंचाया अस्पताल, 3 राउंड फायरिंग कर आरोपी फरार

DARBHANGA: जिले में पारिवारिक विवाद में हत्या के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने देर रात पत्नी पर ही गोली चला दी और उसकी जान लेने की कोशिश की। हालांकि 3 राउंड फायरिंग के बाद भी महिला की जान बच गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पकाही झझडा पंचायत के मोरकाही गांव में बीती रात सो रही पत्नी को पति ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार उसने तीन राउंड फायरिंग की। घायल उर्मिला देवी को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद का था।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण गांव के ही फूलबाबू यादव 24 अगस्त की रात पत्नी उर्मिला देवी पर तीन राउंड गोली चला दी। जिसमें से केवल दो गोली उर्मिला को लगी। पहली गोली हाथ में और दूसरी गोली कनपटी में लगी है। घटना के बाद पति फरार हो गया। गांव समाज के लोगों ने हो-हल्ला होने पर घायल उर्मिला को किसी तरह नाव से मुख्य सड़क तक लाया। जिसके बाद वाहन से दरभंगा डीएमसीएच में भर्ती कराया। इस मामले के संबंध में थाना को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी दी गयी है और मामले की तहकीकात की जा रही है।


Suggested News