बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: मछली मारने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए पोखर में फेंका शव

BIHAR CRIME: मछली मारने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए पोखर में फेंका शव

VAISHALI: खबर वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना इलाके के रोहुआ ग्राम से है। जहां मछली मारने के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।

युवक का शव बरामद होते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान मामला शांत करने पुलिस और पब्लिक के बीच भी तीखी बहस हुई। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि मृतक का शव पोखर से बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारों के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए पोखर से शव फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पोखर से युवक का शव बरामद किया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों का कहना है कि पूर्व में भी मछली मारने का विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


Suggested News