बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार ने बाढ़ राहत के लिए भारत सरकार से मांगे 2700 करोड़ मिला महज 600 करोड़

बिहार ने बाढ़ राहत के लिए भारत सरकार से मांगे 2700 करोड़ मिला महज 600 करोड़

PATNA: बिहार और केंद्र में भले हीं एनडीए की सरकार हो लेकिन बिहार को आपदा मद में जो राशि मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने इस पर दुःख जताया है।उन्होंने कहा कि 

बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से और अधिक मदद की आवश्यकता जताई है। सूबे के आपदा मंत्री ने भारत सरकार से आपदा मद में बिहार को सिर्फ 600 करोड़ रुपए देने पर अफसोस जताया है।आपदा मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि बिहार ने केंद्र सरकार से 2700 करोड़ रुपए मांगे थे, लेकिन केंद्र ने अब तक सिर्फ 600 करोड़ रुपए ही दिए हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार के 17 जिलों में बाढ़ के कारण काफी क्षति हुई है।आपदा को लेकर केंद्र सरकार ने बिहार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था।लेकिन अबतक महज बीस फीसदी रासि हीं दी गई है।आपदा प्रबंधन मंत्री के बयान के बाद बिहार और केंद्र सरकार के रिश्तों की कलई खुल रही है,साथ हीं केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल  खड़े हो रहे हैं।

Suggested News