बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार अग्निशमन सेवा का परिणाम घोषित, 2380 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 880 महिलाएं, यहां देखिए रिजल्ट

बिहार अग्निशमन सेवा का परिणाम घोषित, 2380 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 880 महिलाएं, यहां देखिए रिजल्ट

पटना. बिहार अग्निशमन सेवा में 2380 रिक्तियां भर दी गयी है. शुक्रवार को इस संबंध में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा घोषणा की गई. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक अधिक के 2380 पदों के नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 01/2021 के अन्तर्गत चयन का कार्य पूर्ण कर अंतिम परिणाम पर्षद की वेबसाइट पर दिनांक-09.12.2022 को जारी कर दिया गया है ।

इस पद हेतु 880 महिलाएँ एवं 1500 पुरुष अभ्यर्थी चयनित हुए है. चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, बिहार गृहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं पटना के कार्यालय में दिनांक 20.12.2022 से 20.01.2023 तक योगदान करने का समय निर्धारित किया गया है। इस प्रकार सभी 2380 रिक्तियों भर दी गयी है।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी के अनुसार परीक्षाफल एवं योगदान के संबंध में निर्देश पर्षद की वेबसाइट-www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है. 


Suggested News