बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान थोड़ी देर बाद से होगा शुरू.....

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान थोड़ी देर बाद से होगा शुरू.....

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान अब थोड़ी देर बाद शुरू होने वाला है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच मतदान होगा।पहले चरण में 1066 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

इन उम्मीदवारों में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में जिन आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है, इनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 कब से कब तक मतदान

बता दें, इस बार कोरोना की वजह से मतदान के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है,यानि शाम छह बजे तक मतादन कराये जायेंगे। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6  बजे तक 36 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें है- कहलगांव,सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सु),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ,करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज।
वहीं सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक - अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु) में मतदान कराये जायेंगे वहीं सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 26 सीटेों पर मतदान होंगे। इनमें -कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई।
4.- सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक - (04 सीटें) - चैनपुर, नवीनगर, कुटुम्बां (सु), रफीगंज शामिल है। 

Suggested News