बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे रांची, झारखण्ड में विकासशील इंसान पार्टी का करेंगे विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे रांची, झारखण्ड में विकासशील इंसान पार्टी का करेंगे विस्तार

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा की वीआईपी पार्टी अपना विस्तार जल्द ही झारखंड में भी करेगी। उन्होंने कहा की बिहार और उत्तर प्रदेश में वीआईपी पार्टी ने अपने संघर्ष से जो पहचान बनाई है, उसी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए झारखंड में भी वीआईपी पार्टी अपना विस्तार करेगी।

इसी सिलसिले में आज वीआईपी पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी निषाद समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने हेतु अपनी लड़ाई जारी रखेगी। मुकेश सहनी रांची स्थित सुधा दुग्ध उत्पादन केंद्र पहुंचे, वहां सुधा डेयरी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी ने रांची में सुधा के पशु आहार कारखाने का भी विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण किया तथा कारखाने के परिसर में उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

देव ज्योति ने कहा कि पूरे भारत में विकासशील इंसान पार्टी ने जो अपनी छवि बनाई है, आज उसी का परिणाम है कि देश के हर कोने में  वीआईपी पार्टी निषाद समाज की उम्मीद बनाकर उभरा है, अब हर कोई अपने आप में वीआईपी है। उन्होंने कहा की निषाद समाज के हक और सम्मान के लड़ाई में अब झारखंड भी जुड़ने वाला हैं।

रांची में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश  महतो ने बिहार सरकार के मंत्री मुकेश  सहनी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने झारखण्ड के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। वहीँ सहनी से बिहार की राजनीति पर बातचीत की। 

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News