बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : 22 मार्च के बाद बिहार आए लोगों की फिर होगी स्क्रीनिंग, आज से शुरु होगा काम

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : 22 मार्च के बाद बिहार आए लोगों की फिर होगी स्क्रीनिंग, आज से शुरु होगा काम

Patna : देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाड्डु से सामने आ रहे है। 

हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के हालात अभी नियंत्रण में है। राज्य में हालात न बिगड़े इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी एहतियात बरते जा रहे है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अन्य राज्यों से बिहार लौटे वैसे लोगों की फिर से स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है। यह काम आज से शुरु होने जा रहा है। 

बता दें 22 मार्च के बाद तकरीबन 1.8 लाख लोग अन्य राज्यों से बिहार लौटे है। जिन्हें राज्य की सीमाओं पर बने क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है।  

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सबसे पहले मुंबई से आए लोगों की जांच की जाएगी। इसलिए कि कोरोना को लेकर वह क्षेत्र हाई रिस्क वाला माना गया है। इसके बाद केरल, तमिलनाडु तथा दिल्ली से आए लोगों की स्क्रीनिंग होगी। यह काम 6 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। 


 
 

Suggested News