बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 15 IPS अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, पुलिस मुख्यालय ने भेजा अंतिम रिमांइडर

बिहार के 15 IPS अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, पुलिस मुख्यालय ने भेजा अंतिम रिमांइडर

PATNA: बड़ी खबर पुलिस मुख्यालय से निकल कर सामने आ रही है जहां 15 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा अब तक नहीं दिया है।कई बार रिमांडर भी दिया गया बावजूद इसके उन अधिकारियों ने अब तक अपनी संपत्ति का डिटेल नहीं सौंपा है।लिहाजा पुलिस मुख्यालय अब अंतिम बार रिमांईडर भेजा है।मुख्यालय ने 15 दिनों के भीतर हर हाल में ब्योरा समिट करने का आदेश दिया है।ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि बिहार के एक डीआईजी सहित कुल 15 अधिकारियों ने सपंत्ति का  ब्योरा नहीं दिया है।उन 15 अधिकारियों में कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार अगर वे लोग इस रिमांईडर पर भी अपनी संपत्ति की लिस्ट जमा नहीं किया तो वे डिफाल्टर की श्रेणी में आ जायेंगे।पुलिस मुख्यालय वैसे अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार को सिफारिश कर सकती है।

बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को हर साल अपनी संपत्ति का व्योरा सार्वजनिक करना होता है।खुद सीएम नीतीश कुमार हर साल अपनी संपत्ति का व्योरा सार्वजनिक करते हैं।सीएम के बाद उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी से लेकर अधिकारी अपनी संपत्ति का खुलासा करते हैं।लेकिन समय खत्म होने के महीनों बाद तक बिहार के 15 आईपीएस ने अंपनी संपत्ति को सार्वजनिक करना उचित नहीं समझा है।

ये भी पढ़ें---बिहार के 5 IAS अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया योगदान, सरकार ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Suggested News