बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 1 IPS अफसर समेत 4 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान,पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी

बिहार के 1 IPS अफसर समेत 4 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान,पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी

पटनाः बिहार के चार पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए पदक से सम्मानित किया जाना है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्रालय द्वारा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु प्रदान किए जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय के पदक के लिए इस साल बिहार पुलिस से चार पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

इन अधिकारियों को मिलेगा सम्मान


गृह मंत्रालय जिन पुलिस अधिकारियों को सम्मान देगा उनमें हैं- किशनगंज एसपी कुमार आशीष, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय, निगरानी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और बेगूसराय जिला में पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती शामिल हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह जानकारी दी है.

Suggested News