बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 5 IAS अधिकारियों का तबादला, लोकेश कुमार सिंह को बनाया गया उद्योग विभाग का सचिव

बिहार के 5 IAS अधिकारियों का तबादला, लोकेश कुमार सिंह को बनाया गया उद्योग विभाग का सचिव

 पटनाः बिहार सरकार ने आज कई आईएएस अधिकारियों का तबादाला किया है।उनमें से कई कमिश्नर और अन्य अधिकारी हैं। त्रिपुरारी शरण को उद्धोग विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित करते हुए अध्यक्ष सह सदस्य सचिव राजस्व पर्षद के पद पर पदस्थापित किया गया है।भागलपुर प्रमंडल की कमिश्नर वंदना किनी को अगले आदेश तक मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।

वहीं पूर्णियां प्रमंडल के आयुक्त सफीना ए.एन. को कोसी प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर नर्मदेश्वर लाल को सारण प्रमंडल का प्रभार,पंकज कुमार पाल को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के पद से स्थानंतरित करते हुए मगध प्रमंडल के कमिश्नर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

असंगबा चुबा आओ को सहरसा प्रमंडल के कमिश्नर को स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।लोकेश कुमार सिंह को सारण प्रमंडल के कमिश्नर पद से स्थानंतरित करते हुए उद्धोग विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं उदिता सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार के संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।   

Suggested News