बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का चुनावी रण: इस लोकसभा सीट पर पिछले 6 चुनावों से दूसरी दफा जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सका कोई भी सांसद

बिहार का चुनावी रण: इस लोकसभा सीट पर पिछले 6 चुनावों से दूसरी दफा जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सका कोई भी सांसद

Khagaria खगड़िया लोकसभा सीट पर पिछले 6 चुनावों से दूसरी बार जीतकर कोई प्रत्याशी संसद नहीं पहुंचा है. 1996 से लेकर 2014 तक का रिकार्ड देखें तो इस दरम्यान हुए लोकसभा चुनाव में कोई भी उम्मीदवार दूसरी बार जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सका. हालांकि इसके पहले 1989 और 1991 में लगातार दो बार जनता दल के टिकट पर रामशरण यादव जीत कर संसद पहुंचे थे. रामशरण यादव के पहले कांग्रेस के टिकट पर 1957 और 1962 में जियालाल मंडल भी लगातार दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे थे. रामशरण यादव और जियालाल मंडल के बाद कोई भी राजनेता खगड़िया लोकसभा सीट से दूबारा जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सका है.  

महबूब अली कैसर लगातार दूसरी बार जीत का कर रहे प्रयास

लोजपा के टिकट पर चौधरी महबूब अली कैसर लगातार दूसरी बार जीत के लिए कसरत कर रहे हैं. कैसर पहली दफा 2014 में लोजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इस बार चर्चा थी कि लोजपा खगड़िया से अपना प्रत्याशी बदलेगी. लेकिन अंतिम क्षण में एक बार फिर से चौधरी महबूब अली कैसर टिकट लेने में बाजी मार गए और दूसरी दफा खगड़िया के रण में उतरे हैं. 

एनडीए प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के खिलाफ महागठबंधन ने वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को मैदान में उतारा है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. अब देखना होगा कि पिछले 23 सालों से चला आ रहा रिकार्ड टूटता है या बरकरार रहते है. अगर कैसर दुबारा जीत हासिल करने में कामयाब हुए तो वे खगड़िया के तीसरे सांसद बनेंगे जो दूसरी बार जीत कर संसद पहुंचा. अगर मुकेश सहनी जीत हासिल करते हैं तो पिछले 6 चुनावों से चले आ रहे रिकार्ड को बचाने में कामयाब हो जाएंगे.    

जियालाल मंडल और रामशरण यादव हीं दुबारा पहुंचे हैं लोकसभा,देखें सूची

•             1957:जियालाल मंडल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

•             1962: जियालाल मंडल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

•              1967: कामेश्वर सिंह-संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 

•             1971: शिवशंकर प्रसाद-संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 

•             1977: ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव-जनता पार्टी 

•             1980: सतीश प्रसाद सिंह-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

•             1984: चंद्र शेखर प्रसाद वर्मा-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

•             1989: राम शरण यादव-जनता दल 

•             1991: राम शरण यादव-जनता दल 

•             1996: अनिल कुमार यादव-जनता दल 

•             1998: शकुनि चौधरी-समता पार्टी 

•             1999:रेणु कुमारी-जनता जेडीयू

•             2004: रवीन्द्र कुमार रामा-राजद 

•             2009: दिनेश चंद्र यादव-जेडीयू

•             2014: महबूब अली कैसर लोजपा 









Suggested News