बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के लापरवाह अंचलाधिकारियों पर शुरू हुआ एक्शन,दस से अधिक पर कार्रवाई,हर दिन 10 CO की पहुंच रही फाइल

बिहार के लापरवाह अंचलाधिकारियों पर शुरू हुआ एक्शन,दस से अधिक पर कार्रवाई,हर दिन 10 CO की पहुंच रही फाइल

PATNA: बिहार के लापरवाह-कामचोर और भ्रष्ट अंचलाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।इस साल 10 से अधिक सीओ पर एक्शन लिया जा चुका है तो कई अन्य अंचलाधिकारी कतार में हैं।हर दिन करीब 10 अंचलाधिकारियों की शिकायत वाली फाइल प्रधान सचिव तक पहुंच रही है।

राज्यव एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामनारायण मंडल और अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जो अंचलाधिकारी या राजस्व कर्मी काम नहीं कर रहे या फिर काम में रोड़ा अटका रहे उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।वैसे 10 से अधिक के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है।कई को सस्पेंड,बर्खास्त और सेवा से रिटायर किया जा चुका है।

सुधार कर हीं दम लेंगे-मंत्री

मीडिया से बातचीत में मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि म्यूटेशन में कई तरह की शिकायत मिल रही है।ऑनलाइन म्यूटेशन के बाद भी अंचलाधिकारियों की शिकायत मिल रही है।जो अंचलाधिकारी दाखिल खारिज में आनाकानी कर रहे या फिर कुछ खोजते हैं उन पर हमलोगों की नजर है।उन्होंने कहा कि हम वैसे अंचलाधिकारियों को सुधार कर हीं दम लेंगे।

हर दिन 10 सीओ की फाइल पहुंच रही

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि सिस्टम को सुधारने की लगातार कोशिश की जा रही है।हमलोग वैसे सीओ को चिन्हित करने का काम शुरू कर चुके हैं जो काम करने में अक्षम हैं।कई पर कार्रवाई भी हुई है कुछ को अनिवार्य सेवानिवृति भी दी गई है।बड़ी संख्या में सीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Suggested News