बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से किया गया सम्मानित, दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से किया गया सम्मानित, दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह

PATNA: बिहार में रोड कनेक्टिविटी और सड़कों के विकास के लिए फेम इंडिया मैगजीन द्वारा पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया है ।नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने नंदकिशोर यादव को यह अवार्ड दिया है।

 मैगजीन ने अपने सर्वे में देश के 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों में सक्रिय मंत्री की कैटेगरी में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को शामिल किया है ।फेम इंडिया द्वारा 8 बिंदुओं पर किए गए आकलन के आधार पर नंदकिशोर यादव को सर्वश्रेष्ठ मंत्री माना है।8 बिंदुओं में- कार्यशैली, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, विभाग की समझ, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता और प्रभाव के आधार पर किए गए आकलन को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड का आधार माना गया है। उसी आधार पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री का चयन किया गया।

 पत्रकारों से बातचीत में नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह अवार्ड बिहार की जनता का सम्मान है ।बढ़ते और विकसित बिहार की संरचना में केंद्र और राज्य सरकार की महती भूमिका है। बिहार में सड़कों के नेटवर्क का विकास और विस्तार इसका ज्वलंत प्रमाण है।

Suggested News