बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी को मेयर नहीं बना सके बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारे, चुनाव में मिली करारी हार

पत्नी को मेयर नहीं बना सके बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारे, चुनाव में मिली करारी हार

SAMASTIPUR : निकाय चुनाव के परिणाम बिहार के बड़े नेताओं के लिए दुखदायी साबित हो रहे हैं। जहां बेतिया से पूर्व डिप्टी सीएम रेणू देवी की बहू सुरभि घई चुनाव हार गई हैं, वहीं अब समस्तीपुर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहीं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव हार गई है। उन्हें नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन अनिता राम ने करारी शिकस्त दी है। 

वहीं उप मेयर पद के लिए भाजपा नेता रामबालक पासवान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को पराजित कर दिया है। रामबालक पासवान को 17279 वोट मिले। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुजय कुमार को 8668 मत मिले। तीसरे स्थान पर मनोज पासवान रहे, जिन्हें 8656 वोट मिला।

शुरू से ही पीछे रही संध्या हजारी

इससे पहले आज काउंटिंग शुरू होने के साथ ही अनिता राम ने महेश्वर हजारे की पत्नी पर अपनी बढ़त बना ली थी। जो चुनाव परिणाण आने तक जारी रहा। इस दौरान शहर की जनता ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के तौर पर किए गए काम को लेकर अनिता देवी को फिर से मौका देने का मौका दिया है।

Suggested News