बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना संंक्रमण से अब तक 1243 लोगों ने गंवाई जान, पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत

बिहार में कोरोना संंक्रमण से अब तक 1243 लोगों ने गंवाई जान, पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत

पटना.. बिहार में कोरोना लगातार कहर दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में अब तक 1243 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अगर सबसे ज्यादा कहीं मौत हुआ है तो 320 लोगों की मौत सिर्फ पटना में ही हुआ है। वहीं गया की बात करें तो 50 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। भागलपुर में 71 लोगों की मौत हो चुकी है। नालंदा में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में अगर एक्टिव मरीजों की संख्या की बात की जो तो 5506 हो चुकी है। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 97.10 फीसदी है। 

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद  पटना में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अन्य राज्य सरकारों को टेंशन दे दी है। जिस तरह से बिहार में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है उससे यहां भी कोरोना के दूसरी लहर का अंदेशा है। इसी आशंका के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों को अगले 10 दिनों तक हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। इसके तहत कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 


बिहार के सभी शहरों में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के गाड़ी चलाने पर गाड़ी सीज हो सकती है साथ ही जुर्माने के साथ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। मंडी, मॉल, दुकान में बिना मास्क लोग पकड़े पर उन्हें बंद भी किया सकता है। अगर पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए ताे 50 रुपए जुर्माना देना हाेगा जाे पहले से तय है पर एक बार से अधिक बिना मास्क पहने पकड़े गए तो पुलिस आईपीसी की धारा 188 यानी लाॅकडाउन के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया जा सकता है, साथ ही आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत भी केस दर्ज हो सकता है। 

Suggested News