बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में प्रयोगशाला सहायक के 1016 पदों पर जल्द होगी भर्ती,अन्य 2800 पदों पर भी होनी है नियुक्ति

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में प्रयोगशाला सहायक के 1016 पदों पर जल्द होगी भर्ती,अन्य 2800 पदों पर भी होनी है नियुक्ति

PATNA:  बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए बहुत जल्द 1016 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति होगी। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन कराने का निर्णय लिया है।

बहाली को लेकर विभाग पदों का रोस्टर तैयार कर रहा है।जानकारी के अनुसार शीघ्र नियुक्ति के लिए आवेदन लिये जाएंगे। प्रयोगशाला सहायकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर कराये जाने पर विचार चल रहा है।

बता दें, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बड़ी संख्या में गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रयोगशाला समेत कुछ तकनीकी पदों पर तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति करायी जाएगी। वहीं अन्य पदों पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी। प्रयोगशाला सहायकों के अलावा अन्य विभिन्न तरह के 2800 से अधिक पदों पर भी नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया क्या हो, इस पर मंथन चल रहा है। विभाग बहुत जल्द कैबिनेट की स्वीकृति लेकर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

जानकारी के अनुसार बहाली में प्रधान लिपिक सह लेखापाल के 55 पद, उच्च वर्गीय लिपिक के 85, निम्न वर्गीय लिपिक के 376, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल कर्मशाला अनुदेशक के 1200, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 46, पुस्तकालयाध्यक्ष के 41, ड्राफ्टमैन के 82, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 50, निजी सहायक के 38, विद्युत आपूर्ति पर्यवेक्षक के 35, कार्यालय परिचारी के 400 आदि पदों पर नियुक्ति होनी है। 


Suggested News