बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झंडोत्तोलन से पहले महिला ने की आत्मदाह की कोशिश,कलक्ट्रेट परिसर में मची अफरातफरी

झंडोत्तोलन से पहले महिला ने की आत्मदाह की कोशिश,कलक्ट्रेट परिसर में मची अफरातफरी

DESK: पूरा देश जश्ने आजादी मना रहा है, लेकिन गोपालगंज की एक महिला अपने अपह़त बेटी की बरामदगी को लेकर आत्मदाह करने पर विवश है।गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर में झंडोत्तोलन से ठीक पहले एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने जैसे ही प्लास्टिक के डिब्बे में रखे मिट्टी तेल अपने शरीर पर छिड़कने का प्रयास किया कि वहां पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ी और उसे तत्काल रोक लिया.महिला के इस कदम से कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई। 

आत्मदाह से रोकने के बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर कर दिया।जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के दुबे बतरहा गांव के भृगुनाथ तिवारी की पत्नी गौतम देवी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 

पीड़िता ने जानकारी दी कि उसकी दो पुत्रियों को करीब दो माह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। महिला ने श्रीपुर ओपी में केस भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अबतक न तो उसकी बेटियों को बरामद कर सकी और न ही आरोपितों को गिरफ्तारर सकी. महिला का आरोप था कि बेटी को नगर थाने की पुलिस ने 22 जुलाई को नगर थाने की पुलिस ने आरोपित के साथ बरामद किया था।लेकिन छोड़ दिया गया.

Suggested News