बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में लगाए जायेंगे डेढ़ करोड़ पौधे,1 से 15 अगस्त तक मनेगा वन महोत्सव

बिहार में लगाए जायेंगे डेढ़ करोड़ पौधे,1 से 15 अगस्त तक मनेगा वन महोत्सव

PATNA: बिहार में पंद्रह दिनों में 1.5करोड़ पौधे लगाए जाने की योजना है।इसको लेकर वन एवं पर्यावरण विभाग तैयारी में जुट गयी है।उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।मीटिंग में डिप्टी सीएम ने कहा कि  इस वर्ष आगामी 01 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मनाये जाने वाले ‘वन महोत्सव’ के दौरान 1.5 करोड़ पौधारोपण किया जायेगा जिसमें ग्रामीण विकास विभाग का 50 लाख व वन विभाग का एक करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य है। 

पौधारोपण के इस महा अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज, बिहार रेजिमेंटल सेंटर, दानापुर तथा सशस्त्र सीमा बल की सभी इकाइयों व एनसीसी के कैडेटों,जीविका के स्वयं सहायता समूहों के अलावा बड़ी संख्या में स्वेच्छा से निजी भूमि पर पौधारोपण व संरक्षण करने वालों को शामिल किया जायेगा। संस्थाओं को मुफ्त में और आम नागरिकों को सशुल्क पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। 

 मोदी ने वन विभाग को एक साल से अधिक अवधि व 4 फीट लम्बे पौधे को गैबियन के अंदर लगाने का निर्देश दिया। 5 किमी से कम लम्बाई की ग्रामीण सड़कों के किनारे मनरेगा के तहत व 5 किमी से अधिक लम्बाई की सड़कों के किनारे वन विभाग की ओर से पौधारोपण किया जायेगा। जीविका के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक हजार पंचायतों में 25-25 पौधे लगाये जायेंगे। जीविका की दीदियां जैव विविधता प्रजाति जैसे पीपल, गूलर, बर, जामुन आदि के 5-5 पौधे अपनी निजी भूमि पर लगायेंगी। शहरी क्षेत्रों में भी व्यापक अभियान चला कर पौधारोपण किया जायेगा। 

 मोदी ने आम लोगों से इस महा अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वन महोत्सव के आखिर में समापन समारोह आयोजित कर पौधारोपण का बेहतर काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Suggested News