बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कसा तंज, तेजस्वी के ट्वीट पर न हंसे...न हैरान हों, देर से ही सही उन्होंने शिक्षा के महत्व तो समझा?

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कसा तंज, तेजस्वी के ट्वीट पर न हंसे...न हैरान हों, देर से ही सही उन्होंने शिक्षा के महत्व तो समझा?

PATNA: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद बिहार की सियासत तेज है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने इसको लेकर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के ट्वीट पर न हंसे, न हैरान हों। देर से ही सही उन्होंने शिक्षा के महत्व तो समझा।

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने ट्वीट कर कहा- तेजस्वी जी शिक्षा पर बोले हैं, मतलब ट्वीट किये हैं। न हंसे, न हैरान हों। देर से ही सही उन्होंने शिक्षा का महत्व तो समझा! बधाई!

इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा- वह न पढ़े होंगे,न जानते होंगे संचार क्रांति के दौर में लालूजी ने चरवाहा विद्यालय खोला था?क्या उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में 4 चांद लगाया था?

बता दें कि तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर शिक्षा व्यवस्था को खंडहर में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में मीठा जहर देकर बिहार की शिक्षा व्यवस्था का निर्ममता से कत्ल किया गया है। 



Suggested News