बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा त्याग पत्र

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा त्याग पत्र

PATNA : बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। 

मुख्यमंत्री ने ललन सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए अपनी अनुशंसा राज्यपाल लालजी टंडन को भेज दी है।

बता दें कि ललन सिंह लोकसभा के सदस्य के रुप में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। माना जा रहा है कि ललन सिंह केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे। इससे पहले ललन सिंह ने विधान परिषद  से अपना इस्तीफा दे दिया था।



Suggested News