बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार नव निर्माण मोर्चा का ऐलान, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार और रेणु कुशवाहा ने मिलाया हाथ

बिहार नव निर्माण मोर्चा  का ऐलान, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार और रेणु कुशवाहा ने मिलाया हाथ

PATNA: बिहार में थर्ड फ्रंट की घोषणा हो गई है। कई दलों से नाराज नेताओं ने बिहार नव निर्माण मोर्चा बनाया है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह इसकी अगुआई कर रहे हैं। बताया गया है कि आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए नया मोर्चा बना है।

पटना में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने मोर्चा के गठन का ऐलान किया है। मोर्चा के नेताओं ने बताया है कि नव निर्माण मोर्चा लोगों के मान सम्मान के लिए बना है।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि मोर्चा जनता के बीच जन समस्याओँ को लेकर जाएगा। जनता की लड़ाई लड़ने के लिए ही मोर्चा का गठन किया गया है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि इस मोर्चा में शामिल होने के लिए अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।


Suggested News